- Hindi News
- एनसीसी के ए प्रमाण पत्र के लिए कैडेट्स ने दी परीक्षा
एनसीसी के ए प्रमाण पत्र के लिए कैडेट्स ने दी परीक्षा
भिवानी - राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को एनसीसी के ए प्रमाण पत्र के लिए कैडेट्स की परीक्षा हुई। इसमें कैडेट्स से ड्रिल, शस्त्र शिक्षा, राष्ट्रीय एकता, आपदा प्रबंधन, नेतृत्व विकास, समाजसेवा, मैप रीडिंग, फील्ड क्रॉफ्ट और सेना से संबंधी प्रश्न पूछे गए। इस दौरान आनरेरी कैप्टन प्रभुदयाल ने कैडेट्स को समय की नियमितता, अनुशासन और देशभक्ति के बारे में जानकारी दी। प्राचार्य रमेशचंद्र बूरा ने कैडेट्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर लक्ष्मी नारायण, सरोज मलिक, रविंद्र, ईश्वर सिंह और सुमित्रा यादव मौजूद थे।