- Hindi News
- तिगड़ाना के मेजर महीप को मिलेगा सेना मेडल
तिगड़ाना के मेजर महीप को मिलेगा सेना मेडल
भास्कर न्यूज - भिवानी
दो राजपूत रेजिमेंट में कार्यरत मेजर महीप सिंह को उनकी बहादुरी के लिए केंद्र सरकार की ओर से वीरता पुरस्कार सेना मेडल से सम्मानित किया जाएगा। महीप सिंह मूल रूप से गांव तिगड़ाना के रहने वाले हैं और इन दिनों असम में कार्यरत हैं। महीप के पिता अजीत सिंह ने बताया कि उसका बेटा 2006 में सीडीएस द्वारा एनडीए से पास आउट हुआ था। इन दिनों वह असम में तैनात है, जहां पिछले साल आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान उसने दो खतरनाक आतंकवादियों को मार गिराया। ये दोनों आंतकवादी असम की सरकार व वहां की सुरक्षा एजेंसियों के लिए सिरदर्द बने हुए थे। मेजर महीप सिंह के चाचा चंद्रपाल सिंह ने बताया कि महीप देश सेवा के लिए सेना में भर्ती होना चाहता था। उन्होंने बताया कि महीप सिंह के दादा कर्नल प्रताप सिंह भी दो राजपूत रेजिमेंट को कमांड कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने महीप सिंह की बहादुरी को देखते हुए उसे वीरता पुरस्कार सेना मैडल के लिए चयनित किया है। यह पुरस्कार दिल्ली में राष्ट्रपति उन्हें देंगे।
मेजर महीप सिंह