पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोहड़पीर मंदिर के पास बनेगा पार्क

लोहड़पीर मंदिर के पास बनेगा पार्क

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - भिवानी
शहर की सुंदरता बढाने के लिए अब शहर के बीचों बीच शानदार पार्क बनाया जाएगा। लोहड़पीर मंदिर के पास बनने वाले इस पार्क का नाम भी लोहड़पीर पार्क रखा जाएगा। इसके लिए नगर परिषद ने प्रस्ताव पास कर दिया है। बजट आते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
शहर में इस समय वैसे तो लगभग दो दर्जन पार्क हैं। उनमें से अधिकतर पार्क शहर की कॉलोनियों में ही हैं। उनमें से कुछ पार्कों में ही टूटे-फूटे झूले और लोगों के घूमने के लिए जगह है। शहर में इस समय नेहरू पार्क, सुरेंद्र सिंह मेमोरियल पार्क और बंसीलाल मेमोरियल पार्क मुख्य हैं। इन तीनों पार्कों में ही बच्चों के लिए झूले, बैठने के लिए सीटें और घूमने के लिए ट्रैक हैं। मगर, इनमें से नेहरू पार्क को छोड़कर बाकी दोनों पार्क शहर के बाहरी या अर्ध शहरी क्षेत्र में हैं। अब नगर परिषद ने शहर के बीचों-बीच पार्क बनाने का प्रस्ताव पास किया है। लोहड़पीर मंदिर के पास स्थित डोभी तालाब पर सरकार की लगभग पांच एकड़ जमीन है। मगर, नगर परिषद इसमें से दो एकड़ जमीन पर पार्क बनवाएगी। इस जमीन की कीमत कई करोड़ है। इस जमीन पर अवैध कब्जा करने की मंशा रखने वाले भूमाफियाओं के मंसूबे भी कामयाब नहीं हो पाएंगे।



लगेंगे रंगीन फव्वारे

इस पार्क में बैठने के लिए सीटें लगवाई जाएंगी। इसके अलावा बच्चों के मनोरंजन की खातिर इसमें झूले लगेंगे। वहीं पार्क की सौंदर्यता के लिए पार्क के बीचों बीच रंगीन फव्वारे लगवाए जाएंगे। इसी प्रकार जो लोग सुबह शाम घूमना चाहते हैं उनके लिए पार्क की सीमा के साथ साथ टै्रक बनवाया जाएगा। इस प्रकार शहर के बीच में बनने वाले इस पार्क में शहर के अन्य मुख्य पार्कों वाली सभी सुविधाएं होंगी।

प्रस्ताव पास, बजट का इंतजार

॥शहर के बीच में लोहड़पीर मंदिर के पास पार्क बनाने के लिए नगर परिषद ने प्रस्ताव पास कर दिया है। इस पार्क पर जो भी खर्च आएगा वह नगर परिषद वहन करेगी। मगर इसके लिए अभी बजट नहीं है। बजट मिलते ही यहां काम शुरू करा दिया जाएगा। इस पार्क का नाम लोहड़पीर पार्क रखा जाएगा।ञ्जञ्ज

विजय पंचगांवा, चेयरमैन नगर परिषद।

शहर के बीचों-बीच बनने वाले इस पार्क में लगेंगे झूले, घूमने के लिए बनेगा ट्रैक