पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूर्व निर्धारित शेड्यूल पर ही होगा एचटेट

पूर्व निर्धारित शेड्यूल पर ही होगा एचटेट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी - हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा ((एचटेट)) के बारे में चल रही अफवाहों पर बोर्ड सचिव ने विराम लगा दिया है। उन्होंने गुरुवार को जारी प्रेस बयान में कहा कि यह परीक्षा एक व दो फरवरी को पूर्व निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर पूर्व शेड्यूल के अनुसार होगी।
बोर्ड सचिव डॉ. अंशज सिंह ने कहा कि एचटेट परीक्षाओं के बारे में जो शेड्यूल बदलने की बातें हैं वे अफवाह हैं। उन्होंने बताया कि यह परीक्षा एक और दो फरवरी को पहले से निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होगी। इन परीक्षाओं के समय में भी किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।