पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जुलूस के बाद सीटू का पड़ाव खत्म

जुलूस के बाद सीटू का पड़ाव खत्म

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - भिवानी
सीटू की ओर से गुरुवार को सीएम के नाम एसडीएम को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन दिया। इसके लिए सीटू कार्यकर्ता बुधवार से लघु सचिवालय के सामने पड़ाव डाला हुआ था। इस पड़ाव का आज समापन हो गया।
इस मौके पर जुलूस की शक्ल में मजदूर महिलाएं नारी लगाती हुई डीसी लघु सचिवालय के अंदर पहुंचे। इनको मिड डे मील वर्कर यूनियन की नेत्री सुदेश, आंगनबाड़ी नेत्री किताब कौर, आशा वर्कर्स की नेत्री लक्ष्मी, स्नेह रानी, चौकीदार सभा के राजेन्द्र सिंह, भट्ठा मजदूरों के नेता भीम सिंह, भवन निर्माण कामगारों के नेता शिवकुमार व राममेहर सिंह, आंगनबाड़ी मदर ग्रुप की नेत्री संतोष, वन मजदूरों के नेता मनीराम, किसान सभा के नेता ओमप्रकाश सैनी, जनवादी महिला समिति की नेत्री संतोष देशवाल के अलावा सीटू जिला सचिव धर्मबीर सिंह कुंगड़ व विनोद कुमार तथा अनिल कुमार ने संबोधित किया। इन वक्ताओं ने मजदूरों की दयनीय स्थिति और भयानक महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार व असुरक्षा के लिए सरकार की उदारीकरण व -निजीकरण की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि सरकार स्थायी काम के लिए स्थायी रोजगार की नीति लागू करे। ठेकेदारी प्रथा बंद कर शोषण व उत्पीडऩ पर रोक लगाए। विभिन्न विभागों व परियोजनाओं में कार्यरत मजदूरों- और अन्य कर्मचारियों को पक्का कर उन्हें सरकारी कर्मचारी का दर्जा दे।
वक्ताओं ने सरकार की नीतियों पर बोलते हुए कहा कि सरकार गरीबों को और गरीब तथा अमीरों को और अमीर बनाने वाली नीतियां लागू कर रही है। तमाम कल्याणकारी योजनाओं, सुविधाओं, सहूलियतों तथा सब्सिडी में कटौती कर रही है। अमीर लोगों बड़े-बड़े देशी-विदेशी पूंजीपतियों को और ज्यादा लूट की छूट दे रही है। इसके अलावा ट्रेड यूनियन के अधिकारों व श्रम कानूनों को कमजोर करने में लगी है। इस कारण श्रमिकों के प्रति रोष बढ़ रहा है। इन बातों को लेकर ही उन्हें यह काम करना पड़ रहा है।