- Hindi News
- सरकार कर रही है मजूदरों की अनदेखी: राममेहर
सरकार कर रही है मजूदरों की अनदेखी: राममेहर
भिवानी - निर्माण मजदूर यूनियन के सदस्य गुरुवार को पुराना बस स्टैंड के बीरसिंह पार्क में एकत्र हुए। इसके बाद वे अपनी मांगों के लिए शहर में प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। यहां उन्होंने एसडीएम के माध्यम से सीएम के नाम ज्ञापन दिया। प्रदर्शन में बोलते हुए प्रधान राममेहर सिंह ने कहा कि सरकार निर्माण मजदूरों की अनदेखी कर रही है, जो पूरे प्रदेश में 15 लाख के लगभग हैं। सरकार ने पिछले साल 23 अगस्त को निर्माण मजदूरों के मांग पत्र पर सहमति जताई थी। जिला सचिव अनिल कुमार ने कहा कि उनकी मांगों के संबंध में सरकार से बातचीत हुए पांच महीने हो गए। इसके बावजूद उनकी किसी मांग पर विचार तक नहीं किया गया। इस दौरान ब्लाक प्रधान शिवकुमार और दादरी ब्लाक के नेता महेंद्र, तोशाम के प्रधान राजबीर, जयभगवान रावलधी तथा बवानी खेड़ा के सचिव संदीप और सिवानी के प्रधान सतबीर मतानी ने कहा कि वे अपने ब्लाकों में पूरी तैयारी करेंगे।