पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • योग स्पर्धा में छाईं आदर्श कॉलेज की छोरियां

योग स्पर्धा में छाईं आदर्श कॉलेज की छोरियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्च अंतर महाविद्यालय योग स्पर्धा में मिला पहला स्थान
भास्कर न्यूज - भिवानी
आदर्श कॉलेज की छात्राएं पढ़ाई के साथ साथ खेलों में भी अपना नाम रोशन कर रही है। हाल ही में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में संपन्न हुई अंतर महाविद्यालय योग स्पर्धा में आदर्श कॉलेज की छोरियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया है। इतना ही नहीं स्पर्धा में कॉलेज की ही छोरी ने सर्वश्रेष्ठ योग खिलाड़ी का खिताब भी अपने नाम किया है।
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में संपन्न हुई अंतर महाविद्यालय योग स्पर्धा में आदर्श कॉलेज की छह लड़कियों ने भाग लिया था। इनमें ज्योति, पिंकी, साक्षी, अमित, ईशा, मनीषा आदि शामिल थी। सभी खिलाडिय़ों ने शानदार योग का प्रदर्शन करते हुए 807 अंक
हासिल करते हुए स्पर्धा में पहला स्थान प्राप्त किया। प्रतिभागी ज्योति को शानदार प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ योगी का अवार्ड दिया गया। इसके अलावा ज्योति, पिंकी व साक्षी क ा ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी योग स्पर्धा के लिए चुना गया। गुरुवार को कॉलेज प्रांगण पहुंचने पर विजेताओं का स्वागत किया गया। कॉलेज प्राचार्या डॉ. अरुणा सचदेवा ने विजेताओं व शारीरिक शिक्षा विभाग की प्राध्यापिकाओं डॉ. माया यादव, कांता रोहिल्ला, सुनीति व योगा कोच महेंद्र सिंह को बधाई दी।