- Hindi News
- केएम बीएड कॉलेज के प्राचार्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज
केएम बीएड कॉलेज के प्राचार्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज
भिवानी - किरोड़ीमल बीएड कॉलेज में सहायक प्रोफेसर को जातिसूचक शब्द कहने और दुव्र्यवहार करने का मामला एक बार फिर गरमा गया है। सहायक प्रोफेसर की शिकायत पर पुलिस ने कॉलेज प्राचार्य के खिलाफ एससी, एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में सहायक प्रोफेसर डा. महाबीर सिंह ने बताया कि उसकी कॉलेज में नियुक्ति 19 दिसंबर 2006 में हुई थी। नियुक्ति के बाद से ही उसे परेशान किया जाता है। उसकी तरफ देखकर थूका जाता है। इतना ही नहीं उसके पीने का पानी और गिलास भी अलग रखवाए गए हैं। जिस वह वह अपमानित हो रहा है। इस बारे मे आठ दिसंबर 2011 को भी शिकायत की थी, मगर उस समय माफी मांगकर समझौता कर लिया था। प्रिंसिपल बार-बार नौकरी छोडऩे के लिए तंग कर रहा है। इस कारण वह और उसकी पत्नी तनाव में हैं। पुलिस ने सहायक प्रोफेसर की शिकायत पर प्राचार्य डा. रवींद्र कुमार के खिलाफ एससी, एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इस बारे में कॉलेज प्राचार्य रवींद्र कुमार ने बताया कि उस पर लगाए आरोप झूठे हैं। पानी की अलग व्यवस्था सहायक प्रोफेसर महाबीर सिंह ने स्वयं कहकर करवाई है। इसके अलावा भी जो आरोप जातिसूचक शब्द करने, दुव्र्यवहार करने, तंग करने के लगाए गए हैं वे सभी झूठे हैं। मामले की जांच कर रहे एएसआई कर्णवीर सिंह ने बताया कि अभी मामले की जांच की जा रही है।