पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मनरेगा घोटाले में खैरपुर के सरपंच और सचिव समेत चार के खिलाफ मुकदमा

मनरेगा घोटाले में खैरपुर के सरपंच और सचिव समेत चार के खिलाफ मुकदमा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - भिवानी
मनरेगा स्कीम में घोटाले के आरोप में कोर्ट के निर्देश पर सदर थाना पुलिस ने खैरपुरा गांव का सरपंच, सचिव व चार अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। खरक कलां गांव के सरपंच पर भी पेंशन गबन के मामले में धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है।
खैरपुरा के ग्रामीण सतेंद्र ने कोर्ट में डाले गए इस्तगासे में बताया कि सरपंच राजबीर, ग्राम सचिव रंजीत सिंह, सुनील कुमार, अजीत सिंह, सुरेश कुमार ने मनरेगा स्कीम के तहत अक्टूबर 2010 में घोटाला किया है। बिना काम कराए ग्रामीणों के हस्ताक्षर कराकर सरकारी राशि का गबन किया है। उन्होंने बताया कि करीब 16,366 रुपये का गबन किया गया। कोर्ट ने इस मामले में पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मामले की जांच कर रहे एसआई हरिवल्लभ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।




खरक कलां के सरपंच पर केस

खरक कलां के सरपंच पर भी धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। ग्रामीण रघुबीर सिंह ने बताया कि सरपंच जयसिंह ने जुलाई 2012 से जुलाई 2013 तक की पेंशन का गबन किया। कुल 33,600 रुपये की पेंशन का गबन किया गया। पुलिस ने कोर्ट की इस्तगासा पर सरपंच जय सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रहे एसआई रणबीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है।