- Hindi News
- स्वास्थ्य विभाग की मनमानी नहीं चलेगी: मकड़ाना
स्वास्थ्य विभाग की मनमानी नहीं चलेगी: मकड़ाना
चरखी दादरी - सामाजिक चिकित्सक महासंघ की बैठक गुरुवार को रोजगार्डन में हुई। इसमें दादरी ब्लॉक के सभी चिकित्सकों ने भाग लिया। ब्लॉक प्रधान डॉ. मुंशी राम की अध्यक्षता में मुख्य वक्ता डॉ. सुदेश रतेरिया जिला प्रधान थे। उन्होंने चिकित्सकों की समस्याओं पर अपने विचार व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि जिला भिवानी में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिक्तिसकों पर की जा रही कार्यवाही तुरन्त बंद की जाए। आने वाली 25 जनवरी को भिवानी के नेहरू पार्क में भिवानी जिले के सभी चिकित्सक एकत्र होंगे और मुख्यमंत्री के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपेंगे। डॉ. मुंशी नौ सवा ने सभी ग्रामीण चिकित्सकों से अनुरोध किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में 25 तारीख को भिवानी पहुंचे। इस अवसर पर डॉ. सुलतान मकड़ाना उपाध्यक्ष ने कहा कि अब स्वास्थ्य विभाग की मनमानी नहीं चलेगी और उन्होंने सभी चिकित्सकों से कहा कि वे संगठित रहें। इस अवसर पर डॉ. राकेश, डॉ. अशोक जांगड़ा, डॉ. विजय पाल सांगवान, डॉ. राकेश समसपुर आदि मौजूद थे।