जन-जन को समझाना है सबका वोट बनवाना है
भास्कर न्यूज - चरखी दादरी
गांव समसपुर के श्रीमती संतरा देवी शिक्षण महाविद्यालय में शनिवार को मतदाता दिवस पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में बीएड व डीएड के भावी अध्यापकों ने भाग लिया। इसका शुभारंभ भिवानी-महेंद्रगढ़ युवा लोकसभा के उपाध्यक्ष अनिल धनखड़ ने किया।
डीएड के छात्र देवेंद्र ने बताया कि सबसे पहले मतदाता दिवस 25 जनवरी 2011 को प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की उपस्थिति में चुनाव आयोग के माध्यम से मनाया गया। नेहा ने अपनी कविता ‘खोल पप्पू अपनी आंखे खोल’ से विद्यार्थियों को मत के महत्व के बारे में बताया। सुमन ने अपने भाषण ‘सुनिए सब की चुनिए मन से’ ने एक मतदाता के अधिकारों के बारे में बताया। बीएड की छात्रा प्रवीन ने कहा कि आज मतदाता को रुपये के आधार पर प्रभावित करने का प्रयास किया जाता है। दीपिका ने कहा कि आज का शिक्षित मतदाता इस लिए मत का प्रयोग नहीं करता कि वो लाइन में नहीं खड़ा होना चाहता तथा उसके पास समय नहीं है। बीएड के छात्र विक्की ने बताया कि मत का अधिकार हमें डॉ. भीमराव अंब डेकर ने
प्रदान किया।
प्राचार्य डॉ. अनिल हुड्डा ने कहा देश का नागरिक जिसे मतदान का अधिकार है वो जाति, धर्म, समुदाय, गोत्तर हितों के आधार पर वोट ना डाले बल्कि ईमानदार, स्वच्छ छवि, योग्य, शिक्षित व्यक्ति को मत दें जो कि आपके
सर्वांगीण विकास की बात करें। इस अवसर पर डॉ. देवेंद्र श्योराण, डॉ. सुरेंद्र, डॉ. मुन्नी देवी, अनिता श्योराण, दयावंती, प्रदीप,
प्रीत, मोनिका, सुमन, विजय आदि मौजूद थे। वहीं बौंदकलां के राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में प्राचार्य नरेश कुमार मरहटा ने कहा कि लोकतंत्र में अपने प्रतिनिधि का चुनाव जाति, धर्म, वर्ग, समुदाय, संप्रदाय और लालच में आकर नहीं करना चाहिए। चरखी दादरी में बाबा स्वामी दयाल सेवा संघ द्वारा गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में 26 जनवरी को बाबा स्वामी दयाल मंदिर में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। बॉबी फौगाट ने बताया कि इस कैंप में दादरी व आस-पास के गांवों के युवा रक्तदान करेंगे। गांव मिसरी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा चतुर्थ राष्ट्रीय मतदाता दिवस
मनाया गया।