पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजनारायण के पौत्र भाजपा में शामिल

राजनारायण के पौत्र भाजपा में शामिल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली. बसपा के पूर्व सांसद राजेश वर्मा, सपा के पूर्व विधायक कौशल किशोर तथा समाजवादी आंदोलन के दिग्गज नेता दिवंगत राजनारायण के पौत्र धर्मेंद्र सिंह सोमवार को भाजपा में शामिल हो गए।

उप्र भाजपा के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने यहां संवाददाता सम्मेलन में तीनों लोगों के पाटी में शामिल होने की घोषणा की। वर्मा वर्ष 2004 और 2009 में सीतापुर लोकसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए थे। इसी तरह कौशल किशोर राष्ट्रवादी कम्युनिस्ट पार्टी से भाजपा में शामिल हुए है जबकि धर्मेंद्र सिंह किसी पार्टी के सदस्य नहीं थे। इस मौके पर लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि पार्टी यदि प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को यूपी में कहीं से चुनाव लड़ाना चाहेगी तो वह इसका स्वागत करेंगे।
उन्होंने कहा, ‘पक्षी की तरह उडऩे वाले किसी नेता को भाजपा में शामिल नहीं किया जाएगा। प्रत्येक व्यक्ति की जांच के बाद उसे पार्टी में लिया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस, बसपा और सपा के नेता बड़े पैमाने पर अपनी-अपनी पार्टी से अलग होंगे और भाजपा में शामिल होंगे।