पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माकपा ने की भाजपा की आर्थिक रूपरेखा की आलोचना

माकपा ने की भाजपा की आर्थिक रूपरेखा की आलोचना

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एजेंसी - नई दिल्ली
माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ((माकपा)) ने भाजपा की आर्थिक रूपरेखा को ‘फासीवादी’ करार दिया है। पार्टी ने कहा कि आर्थिक रूपरेखा में ऐसा कोई सुझाव नहीं दिया गया है कि इसे किस तरह से लागू किया जाएगा। वरिष्ठ माकपा नेता सीताराम येचुरी ने कहा, ‘इस तरह के दृष्टिपत्र को लागू करने का कोई सुझाव नहीं दिया गया है। यह फासीवादी लोक लुभावन है जिसमें ऊंचे वादे एवं शून्य विषयवस्तु है।’
पार्टी के मुखपत्र ‘पीपुल्स डेमोक्रेसी’ के नवीनतम संपादकीय अंक में उन्होंने आर्थिक दृष्टिपत्र को लागू करने के बारे में चुप रहने के लिए भाजपा को आड़े हाथ लिया।