पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पैन कार्ड की नई प्रक्रिया से फर्जी कार्ड पर लगेगी लगाम

पैन कार्ड की नई प्रक्रिया से फर्जी कार्ड पर लगेगी लगाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एजेंसी - नई दिल्ली
आयकर विभाग द्वारा पैन कार्ड प्राप्त करने के लिए नई प्रक्रिया अधिसूचित किए जाने से फर्जी और कई कार्ड लेने की समस्या समाप्त होने की उम्मीद है। आयकर विभाग के अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि नया स्थायी खाता संख्या पैन कार्ड 105 रुपए का पड़ेगा। आयकर विभाग ने हाल ही में नया पैन कार्ड जारी करने से पहले व्यक्तिगत जानकारी की पुष्टि करने और व्यक्तियों अथवा कंपनियों के मालिकाना दायरे में आने वाली संपत्तियों का पता लगाने के लिए नई प्रक्रिया अधिसूचित की है। आयकर विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि नया पैन कार्ड पाने की लागत अब सभी कर सहित 105 रुपए होगी। पैन कार्ड के बारे में हाल में कई शिकायतें मिलीं हैं।

नकली पैन कार्ड, एक ही कंपनी के नाम पर कई पैन कार्ड मिलने की घटनाएं सामने आने के बाद कार्ड बनाने की प्रक्रिया बदली गई है। इसमें जन्मतिथि, घर का पता और पहचान से जुड़े दस्तावेजों की पुष्टि के लिए उनके मूल दस्तावेज देखे जाएंगे। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड सीबीडीटी ने तीन फरवरी से प्रक्रिया में बदलाव का एलान करते हुए कहा है कि जो भी पैन कार्ड बनवाना चाहते हैं उन्हें अपनी पहचान, पता और जन्मतिथि दस्तावेजों की उनकी मूल प्रति के साथ सत्यापित कराना होगा। पैन आवेदन जमा कराते समय इन दस्तावेजों की जांच की जाएगी। सत्यापन के बाद मूल दस्तावेज आवेदक को लौटा दिए जाएंगे। आवेदक को फोटो प्रतियों को स्वयं सत्यापित करना होगा।