पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 12,000 करोड़ की डीजल सब्सिडी निजी कार वालों को मिलती है: रिपोर्ट

12,000 करोड़ की डीजल सब्सिडी निजी कार वालों को मिलती है: रिपोर्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एजेंसी - नई दिल्ली.
देश में हर साल बिकने वाले करीब सात करोड़ टन डीजल में 13.15 प्रतिशत डीजल की खपत निजी कारों में होती है। इससे 12,100 करोड़ रुपए की सब्सिडी का लाभ इन कारों का इस्तेमाल करने वालों को मिलता है। डीजल की सर्वाधिक 70 प्रतिशत की खपत परिवहन क्षेत्र में होती है। इसमें भी करीब 30 प्रतिशत डीजल की खपत कार, विशेष उपयोगी वाहनों और तिपहिया वाहनों में होती है। कृषि कार्यों में केवल 13 प्रतिशत डीजल ही लगता है। 9 प्रतिशत उद्योगों में तथा करीब दो प्रतिशत खपत मोबाइल टावरों में होती है। सरकार डीजल की बिक्री नियंत्रित दाम पर करती है और इस समय इसे तेल कंपनियों को प्रति लीटर 8.47 रुपए की कमाई का नुकसान हो रहा है। वर्ष 2012-13 में डीजल पर मूल्य नियंत्रण से कंपनियों को कुल 92,061 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ जिसकी भरपाई बजट से नकद सब्सिडी और अन्य स्रोतों से की गई।