- Hindi News
- जिन्हें अर्थशास्त्र का भारी ज्ञान वे जीडीपी को 5 फीसदी से नीचे ले आए : भाजपा
जिन्हें अर्थशास्त्र का भारी ज्ञान वे जीडीपी को 5 फीसदी से नीचे ले आए : भाजपा
ञ्चचिदंबरम की मोदी के खिलाफ टिप्पणी पर जेटली का पलटवार
एजेंसी - नई दिल्ली
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी को अर्थशास्त्र का अल्पज्ञान होने संबंधी केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम की टिप्पणी का भाजपा ने जोरदार जवाब दिया है। पार्टी ने चिदंबरम पर व्यंग्य करते हुए बुधवार को कहा कि जिन्हें अर्थशास्त्र का भारी ज्ञान है वह तो भारत के सकल घरेलू उत्पाद ((जीडीपी)) को 5 प्रतिशत से भी नीचे ले आए हैं।
पार्टी ने कहा कि मोदी और चिदंबरम में अंतर यह है कि अर्थव्यवस्था के विकास के लिए मोदी गलत राय को खारिज कर सकते हैं लेकिन यूपीए की अर्थशास्त्रियों की ड्रीम टीम कांग्रेस नेतृत्व के पुराने पड़ चुके सुझावों के आगे भी झुक जाती है। पार्टी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली ने मोदी पर टिप्पणी के लिए वित्त मंत्री को आड़े हाथ लेते हुए कहा, ‘चिदंबरम समझते हैं कि सारा आर्थिक ज्ञान उन्हीं में समाया है। ये अलग बात है कि वह और अर्थव्यवस्था का प्रबंधन करने के लिए यूपीए की ओर से देश को पेश की गई ‘ड्रीम टीम’ सपना नहीं बल्कि दु:स्वप्न है।अर्थव्यवस्था के प्रदर्शन की जो छाप वे छोड़कर जा रहे हैं उसके लिए वे जाने जाएंगे।’
जेटली ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था अ\\\'छी तरह चलाने के लिए अर्थशास्त्री प्रधानमंत्री की जरूरत नहीं होती है। ‘पीवी नरसिंह राव और अटल बिहारी वाजपेयी ने कभी अर्थशास्त्र का विद्वान होने का दम नहीं भरा। इसके लिए सरकार के पास विशेषज्ञ उपलब्ध होते हैं। ये अलग बात है कि कांग्रेस पार्टी ने उन्हें ((चिदंबरम को)) वित्त मंत्री बनाने का फैसला किया।’
जेटली ने कहा, ‘राजनीतिक नेतृत्व से उम्मीद की जाती है कि अर्थव्यवस्था के लिए जिस नेतृत्व और निर्णायक ता की जरूरत होती है वह उसे प्रदान करे। उनसे राजनीतिक अर्थव्यवस्था की व्यापक समझ की उम्मीद की जाती है।
यूपीए सरकार को आड़े हाथ लेते हुए उन्होंने कहा कि राजनीतिक नेतृत्व को अर्थव्यवस्था के मुद्दों पर आम राय बनानी चाहिए। अगर आम राय नहीं बन रही है तो उसे दृढ़ता दिखाते हुए आलोचकों की राय को अस्वीकार कर देना चाहिए।
‘राव और वाजपेयी दोनों में ये काबलियत थी। इसी कारण इतिहास में उन्होंने खास दर्जा पाया।’
रा\\\'यसभा में नेता प्रतिपक्ष ने अर्थव्यवस्था का ज्ञानी नहीं होने के बावजूद अ\\\'छे प्रदर्शन के लिए मोदी की सराहना करते हुए कहा कि गुजरात इसका उदाहरण है जिसका प्रशासन वह 12 साल से चला रहे हैं। इस दौरान मोदी ने निर्णायक क्षमता और योग्यता, दोनों का परिचय दिया। उन्होंने क हा कि मोदी के राजनीतिक नेतृत्व के
चलते आज गुजरात भारत का औद्योगिक केंद्र है। इसकी कृषि अर्थव्यवस्था दोहरे अंकों में पहुंच गई है।
इस विकास दर, शेष देश से अधिक है।
-----------
((बॉक्स))क्या कहा था चिदंबरम ने
वित्त मंत्री चिदंबरम ने मोदी को अर्थव्यवस्था की समझ नहीं होने का दावा करते हुए बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में कहा था, ‘वह ((मोदी)) अर्थशास्त्र के बारे में जितना जानते हैं उसे एक डाक टिकट के पीछे लिखा जा सकता है।’ चिदंबरम, मोदी के उस आरोप का जवाब दे रहे थे जिसमें गुजरात के सीएम ने कहा था कि चिदंबरम के प्रबंधन में अर्थव्यवस्था ‘ढह गई’ है।
---------------