- Hindi News
- योग के माध्यम से स्वस्थ रहने के गुर सिखाए
योग के माध्यम से स्वस्थ रहने के गुर सिखाए
फरीदाबाद. भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के तत्वावधान में सेक्टर-३, छांयस गांव, सेक्टर-७ जनकल्याण मंदिर व शाहजहांपुर गांव में योग एवं कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। इसमें लोगों को यौगिक क्रियाएं सिखाई गई। स्वस्थ रहने के लिए योग का महत्व बताया गया। मंडल के प्रभारी जयपाल शास्त्री ने कहा कि योग एवं कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन २० से ३० जनवरी तक जिले के लगभग ४० प्रखंडों में किया जाएगा। इन शिविर का उद्देश्य स्वस्थ भारत-समृद्ध भारत लक्ष्य की दिशा में २३ मार्च को दिल्ली में आयोजित योग महोत्सव की तैयारी एवं योग, आयुर्वेद और स्वदेशी को घर-घर पहुंचाना है। इसमें लोग देश, धर्म, संस्कृति की रक्षा में अपना योगदान दे सकें। इन शिविर में बढ़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।