पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टॉल लगाना है तो देना होगा मेंटिनेंस चार्ज

स्टॉल लगाना है तो देना होगा मेंटिनेंस चार्ज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फरीदाबाद. सूरजकुंड मेले की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। स्टॉल आवंटन की प्रक्रिया को भी मूर्तरूप दिया जा रहा है। 25 जनवरी तक इसे पूरा कर लिया जाएगा। इस बार शिल्पकारों से 10 हजार 600 रुपए की राशि मेंटेनेंस चार्ज के रूप में लिया जाएगा। पंचकूला स्थित पर्यटन विभाग के दफ्तर में फार्म जमा कराने जा रहे शिल्पकारों को कहा जा रहा है कि उन्हें उक्त राशि की पर्ची कटवानी होगी। इसे सुन शिल्पकार स्तब्ध हैं।

पहले मेले में स्टॉल लगाने के लिए किसी तरह की राशि नहीं ली जाती थी। विभाग का भी कहना है कि यह मेंटेनेंस चार्ज राशि है। यह स्टॉल लगाने के लिए नहीं है। शिल्पकारों का कहना है एक तरह से स्टॉल चार्ज ही हुआ। शिल्पकार दीपू ने बताया कि इस राशि के बारे में सुना है। अगर ऐसा हुआ तो फिर परेशानी बढ़ जाएगी। कई ऐसे शिल्पकार हैं, जो इस राशि का इंतजाम भी नहीं कर पाएंगे। ऐसे में शिल्पकारों की आर्थिक स्थिति पर भी ध्यान देने की जरूरत है।

पहले होता था यह
शिल्पकार कहीं के भी विधायक, मंत्री, सांसद, मुख्यमंत्री कार्यालय, केंद्रीय मंत्री, उ\\'चाधिकारी से हरियाणा टूरि\\'म डिपार्टमेंट, प्रदेश और केंद्र के पर्यटन मंत्री के लिए पत्र लिखवाते थे। दावे जांचने के बाद \\'यादातर को स्टॉल अलॉट कर दिया जाता था। टूरि\\'म डिपार्टमेंट के अधिकारियों के सामने भी शिल्पकार अपने कला का लाइव प्रदर्शन करते हैं। इससे प्रभावित अधिकारी सूरजकुंड में प्रदर्शनी लगाने का न्यौता देते रहे हैं।

अब किया गया बदलाव
स्टॉल के इ\\'छुक शिल्पकारों को अपने क्षेत्र के विधायक, मंत्री और सांसद से पत्र लिखा कर हरियाणा टूरि\\'म डिपार्टमेंट को देना पड़ेगा। दावों को परखने के बाद ही उन्हें स्टॉल लगाने की अनुमति दी जाएगी। इस तरह की व्यवस्था होने से शिल्पकारों की परेशानी काफी बढ़ गई है। जिनका परिचय अपने जनप्रतिनिधियों के पास नहीं है, वे परेशान हैं। उन्हें घर का चक्कर लगाना पड़ेगा।

इन्हें मिलता है मुफ्त स्टॉल
केंद्र सरकार के हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट डिपार्टमेंट द्वारा रा\\'य व राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शिल्पकारों की सूची मेला प्राधिकरण को उपलब्ध कराई जाती है। उन्हें मुफ्त में स्टॉल दिया जाता है। इतना ही नहीं शिल्पकारों को खाने और रहने की भी व्यवस्था की जाती है। इनकी संख्या 300 से 400 के बीच होती है।

28 हजार से अधिक आए हैं आवेदन:
777 हट्स के लिए इस बार 28 हजार से अधिक आवेदन आए हैं। अभी आवेदन की छंटनी की जा रही है। 25 जनवरी तक यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा। हट्स के बाद ओपन में भी करीब 1 हजार स्टॉल लगाए जाने की संभावना है।