एनआईटी में इनेलो ने शुरू की सफाई सेवा
भास्कर न्यूज - फरीदाबाद
एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में गंदगी से अजीज हो चुके लोगों की सुविधा के लिए निशुल्क सफाई सेवा की शुरूआत की गई। यह शुरूआत इनेलो जिलाध्यक्ष नगेन्द्र भड़ाना द्वारा की गई।
बुधवार को जवाहर कॉलोनी 60 फुट रोड स्थित नगेन्द्र भड़ाना के कार्यालय से इनेलो रा\\\'य कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य रूपचंद लांबा ने इस सेवा का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि इनेलो के रा\\\'य कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य लांबा, शहरी जिलाध्यक्ष आरके चिलाना, पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल, वयोवृद्ध नेता केजी गोस्वामी व मार्केट एसोसिएशन के प्रधान राम मेहर चौधरी ने कहा कि यह शुरूआत पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व. ताऊ देवीलाल व पार्टी सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री चौ. ओमप्रकाश चौटाला की जनहितकारी नीतियों का अनुसरण है। इसी तरह इनेलो के हर कार्यकर्ता को जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाकर समाधान करवाना चाहिए। इस मौके पर आयोजक नगेन्द्र भड़ाना ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उनके जीवन का मुख्य उद्देश्य जनता की सेवा करना है। मैं जनता की पूरे मनोयोग से सेवा कर रहा हूं। उन्होंने कहा, इनेलो की सरकार बनने पर जनता की सभी समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करवाया जाएगा। निशुल्क सफाई सेवा के शुभारंभ पर नगर निगम के वार्ड न. 10 के पार्षद महेश मणि, वार्ड न. 8 की पार्षद संयोगिता भडाना, पूर्व पार्षद गजेंद्र पाल, ब्लाक समिति सदस्य जतन नेकपुर, इनेलो हल्का अध्यक्ष प. राम नारायण भारद्वाज, पूर्व युवाध्यक्ष विकास चौधरी, पूर्व जज एचपी सिंह, 100 मीटर बचाओ संघर्ष समिति के प्रधान चतर सिंह राणा, अल्प संख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव रियासुद्धीन, मामचंद प्रधान, सुमंत भाटी, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश सदस्य उदयवीर सहरावत, किसान प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ठा. राजाराम, श्रमिक प्रकोष्ठ के सुरेश मोर, खेल प्रकोष्ठ के दिनेश मलिक, पिछड़ा वर्ग के
सतपाल चपराणा, जिला उपाध्यक्ष अजय भडाना, पूर्व सरपंच अरशद, जगजीत कौर, दर्शना रावत, नेहा प्रधान, राजू मोर, जयपाल चौधरी, ठा. अनिल, रविन्द्र चंदीला, जगत भडाना, स. कमलजीत सिंह, ठा. सुरेन्द्र सिंह, जिला महासचिव डालचंद सारण, सतपाल दायमा, रतनपाल चौहान, भोपाल खटाना, रामशरण रोतैला, सचिव सोनू गिल, हारूण खान सैफी, सुरेन्द्र गोयल, आनंद भडाना, प्रेम धनखड, इनसो हल्काध्यक्ष कुलदीप सिंह, राहुल सिंह, रवि नागपाल, बिजेन्द्र पहलवान, अमरीक कश्यप, व डॉ. कुलदीप भाटिया सहित अनेक लोग
उपस्थित थे।