महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर पीटा
फरीदाबाद - सेक्टर-55 थाने के तहत कुरेशीपुर कलंदर कॉलोनी में रहने वाली एक महिला के साथ मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कुरेशीपुर कलंदर कॉलोनी निवासी एक महिला ने सेक्टर-55 थाने में दी शिकायत में बताया कि 20 जनवरी की शाम को वह अपने घर के दरवाजे पर खड़ी थी। तभी सतपाल निवासी कलंदरपुर कॉलोनी आया और उसको अकेला देखकर हाथ पकड़ लिया। इसके बाद सतपाल ने उसके साथ छेड़छाड़ की। जब उन्होंने विरोध किया तो इसने उसको सड़क पर पटक दिया और मारपीट की। शोर सुनकर घर के अंदर से उनके ससुर बाहर आ गए। उन्होंने उसको बचाने की कोशिश की तो सतपाल के पिता तेजपाल ने उनके ससुर के साथ मारपीट की। इसके बाद उनको जान से मार देने की धमकी दी गई। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।