पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंफरीदाबाद. इंडस फ्यूल्स प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजरों द्वारा 12 लाख 93 हजार रुपए की ठगी करने के आरोप में सेक्टर-55 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव झाड़सैंतली निवासी रवि डागर ने सेक्टर-55 थाने में दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अप्रैल 2013 से इंडस फ्युलस प्राइवेट लिमिटेड गैस कंपनी की डीलरशिप ली थी। उनके पास सेक्टर-58 की डीलरशिप थी।
कंपनी का गोदाम सेक्टर-58 में समयपुर रोड पर है। 16 दिसंबर 13 को उनके पास निराला दीपक व राहुल ने बताया कि वह इंडस कंपनी में मैनेजर हैं। उन्होंने बताया कि इंडस गैस कंपनी में फंड की जरूरत पड़ रही है। इसलिए एडवांस में उनसे पैसे जमा कराने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि उसने तो गैस के लिए पहले ही पैसे जमा करा दिए हैं। इसके बावजूद निराला दीपक व राहुल उनके ऑफिस में आ गए।
उस समय उनके ऑफिस में उनका भाई रोहताश, अमर सिंह निवासी गांव प्याला व भगत सिंह निवासी गांव झाड़सैंतली बैठे थे। दीपक व राहुल ने उनसे कहा कि उनके द्वारा दिए जाने वाले पैसों के बदले में एक चेक दिया जाएगा। इसलिए उनसे दोनों ने 12 लाख 93 हजार 660 रुपए की मांग की। दीपक ने अपने हस्ताक्षर किया हुआ एक चेक उनको दे दिया और कहा कि इस पैसे के बदले कंपनी की तरफ से माल भी उनको भेज दिया जाएगा। इसके बाद उन्होंने दीपक व राहुल द्वारा बताए गए खाते में पैसे जमा करा दिए।
उन्होंने इंडस कंपनी के मैनेजर गुलाब सिंह से दीपक व राहुल से किए गए लेनदेन के बारे में बताया। गुलाब सिंह ने पैसे जमा कराने पर जिम्मेदारी भी ले ली और कहा कि माल समय पर पहुंच जाएगा। इसके बाद दीपक, राहुल व गुलाबसिंह उनको माल पहुंचाने का आश्वासन देता रहा। 2 जनवरी तक उनके पास माल नहीं पहुंचा। 3 जनवरी को उन्होंने दीपक द्वारा दिए गए चेक को कैश कराने के लिए खाते में डाला तो वह बाउंस हो गया।
इस चेक पर साइन गलत किए हुए थे। इसके बाद वह गुलाब सिंह, राहुल व दीपक निराला से अपने पैसे मांगते रहे लेकिन उनको वे लोग उसको झूठा आश्वासन देते रहे। इसके बाद उनको फोन पर भी धमकी दी गई। पुलिस अब मामले की छानबीन में जुट गई है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.