बिजली की लाइन की बंद, केस दर्ज
फरीदाबाद - जिले में कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान एनआईटी पांच नंबर में बिजली की लाइन को बंद करने के आरोप में एनआईटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एनएच-पांच एरिया के एसडीओ नीरज दलाल ने एनआईटी थाने में दी शिकायत में बताया कि 20 जनवरी की देर रात हड़ताल पर बैठे बिजली कर्मचारी फुलमन, राहुल, प्रमोद, अनिल ने चलती लाइन को बंद कर दिया। इससे एनएच-5 का फीडर बंद हो गया।
इतना ही नहीं उन्होंने कंपलेंट सेंटर पर भी तोडफ़ोड़ की। इनको बिजली विभाग के अधिकारियों ने काफी समझाया लेकिन वे नहीं माने। इतना ही नहीं वह बिजली अधिकारियों के साथ झगड़ा करने लगे। इसकी शिकायत थाने में दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को अरेस्ट कर लिया।