पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिमझिम बारिश से बढ़ी ठंड, कंपकंपाया शहर

रिमझिम बारिश से बढ़ी ठंड, कंपकंपाया शहर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. फरीदाबाद - लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी रुक-रुककर बारिश जारी रही। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे ठंड और बढ़ गई लोग बारिश व कंपकंपाती ठंड से बेहाल दिखे। शहर का अधिकतम तापमान 13.5 व न्यूनतम 12.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
दूसरे दिन जारी रही बारिश: मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो-तीन दिन मौसम में कोई खास बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। हल्की बूंदाबांदी जारी रहेगी। ऐसे में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 14 व न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस तक रहने का पूर्वानुमान है। हल्की बूंदाबांदी रहने की भी उम्मीद है। शेष पेज - १५
फसल के लिए अ\\\'छा मौसम:
कृषि विभाग के अनुसार यह मौसम फसल के लिए अ\\\'छा है। इससे फसल को फायदा होगा। इस समय जिले में गेहूं, सरसों की मुख्य फसल हो रही है। कृषि विशेषज्ञ बीएस यादव ने कहा यह बारिश फसलों के लिए सोना है। इससे फसल को काफी फायदा होगा। मौसम को देखकर किसानों को अ\\\'छी पैदावार की उम्मीद है।
स्वास्थ्य का रखें ख्याल:
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास गोयल के अनुसार इस मौसम में छोटे ब\\\'चों के स्वास्थ्य को लेकर खास सावधानी बरतने की जरूरत होती है। रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने से ब\\\'चे बीमारियों की चपेट में जल्द आ जाते हैं। इस मौसम में ब\\\'चों में वायरल, निमोनिया, खांसी, जुकाम से जुड़ी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बढ़ जाती हैं। ऐसे में ब\\\'चों को ठंड से बचाकर रखें।