पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नशे में धुत होकर हमला, गाड़ी तोड़ी, लूटपाट

नशे में धुत होकर हमला, गाड़ी तोड़ी, लूटपाट

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - फरीदाबाद
शराब के नशे में धुत होकर क्रेन के शीशे तोडऩे, मारपीट करने और लूटपाट करने का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत सेक्टर-७ पुलिस चौकी में दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सेक्टर-३ में रहने वाले दयाशंकर ने पुलिस चौकी में दी शिकायत में बताया कि वह गुडईयर चौक पर स्थित सांई क्रेन सर्विस
पर काम करते हैं। २१ जनवरी की रात को गुडईयर चौक के पास क्रेन खड़ी थी।
देर रात तीन युवक शराब के नशे में धुत होकर आए और क्रेन के शीशे तोड़ दिए। क्रेन के अंदर सो रहे ड्राइवर के साथ मारपीट की गई। ड्राइवर की जेब से मोबाइल फोन व १० हजार रुपए लूटकर ले गए। विरोध करने पर तीनों ने उनको जान से मार देने की धमकी दी। दयाशंकर का कहना है कि एक युवक को पहचान लिया गया है। इसका नाम पुलिस को बता दिया है।