- Hindi News
- जीवन में सफलता के लिए करें प्रयास : डॉ. खंडेलवाल
जीवन में सफलता के लिए करें प्रयास : डॉ. खंडेलवाल
भास्कर न्यूज - फरीदाबाद
सीएम के प्रधान सचिव डॉ. केके खंडेलवाल ने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे जीवन में सफलता के लिए लगातार प्रयास करें। सकारात्मक सोच रखें और कठिन परिस्थितियों में अपने मनोबल को बनाए रखें। एपीजे स्कूल के वार्षिक समारोह में डॉ. खंडेलवाल ने छात्रों से कहा कि वे स\\\'चाई का रास्ता न छोड़ें। मुश्किलों के बावजूद अपना आत्मविश्वास और हिम्मत बनाए रखें। उन्होंने कहा कि दृढ़ निश्चय, समर्पण, साहस और कड़ी मेहनत से इंसान दुनिया में बड़ी से बड़ी उपलब्धि प्राप्त कर सकता है। आवश्यकता इस बात की है कि हम अपना ध्यान लक्ष्य पर केंद्रित रखें। इसके लिए उन्होंने सकारात्मक सोच पर जोर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि हर व्यक्ति में अलग-अलग क्षमताएं होती हैं। कोई एक क्षेत्र में आगे निकल सकता है तो कोई दूसरे क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकता है। हमें अपनी क्षमता और ताकत को पहचानना चाहिए और अपने लिए सही रास्ता चुनना चाहिए। डॉ. खंडेलवाल ने छात्रों से कहा कि आप जीवन में उन्नति करें और समृद्धि प्राप्त करें। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि आपके चरित्र में गिरावट न आए। उन्होंने कहा मैं समझता हूं कि यह स्कूलों की जिम्मेदारी है कि वे ब\\\'चों को ऐसा वातावरण दें, जिसमें ब\\\'चे शैक्षिक उपलब्धियों के साथ-साथ जीवन मूल्यों को भी सीख सकें। उन्होंने एपीजे स्कूल की प्रबंधन समिति, एपीजे सत्य एवं स्वर्ण ग्रुप की अध्यक्ष सुषमा बर्लिया, प्रधानाचार्य एस सामरा और अन्य शिक्षकों द्वारा इस दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और कहा कि वे और बड़ी उपलब्धियां प्राप्त कर अपने स्कूल का और हरियाणा का नाम रोशन करें। डा. खंडेलवाल ने विभिन्न गतिविधियों में उ\\\'च स्थान पाने वालों छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए। इस मौके पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान नई दिल्ली के न्यूरोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. राजीव कुमार, डीसी बलराज सिंह, एडीसी डॉ. गरिमा मित्तल सहित अन्य लोग मौजूद थे।