- Hindi News
- कर्मचारियों के प्रदर्शन से आगरा दिल्ली मार्ग जाम
कर्मचारियों के प्रदर्शन से आगरा-दिल्ली मार्ग जाम
भास्कर न्यूज - फरीदाबाद
हरियाणा कर्मचारी तालमेल कमेटी के आह्वान पर फरीदाबाद के लगभग सभी विभागों के कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रखते हुए बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, नगर निगम, पर्यटन, वन, सिचाई, सेवाओं को बाधित रखा। हड़ताली कर्मचारियों ने सुबह 10 बजे बीके चौक पर इकट्ठे होकर नगर निगम के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर क्लर्कों से भी हड़ताल में शामिल होने की अपील की। इससे सभी कर्मचारी बाहर आ गए। निगम के सभी कार्यालयों में सन्नाटा छा गया।
जाम से हुए परेशान
तालमेल कमेटी के आह्वान पर कर्मचारी नेता नरेश शास्त्री, वीरेंद्र डंगवाल, ल\\\'जाराम, युद्धवीर सिंह खत्री, विजयपाल हुड्डा, अशोक, जयपाल हंस, जितेंद्र मोर आदि नेताओं के नेतृत्व में बीके चौक से नीलम चौक होते हुए अजरौंदा चौक तक कर्मचारियों ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। इससे आगरा-दिल्ली मार्ग लंबा जाम लग गया। इससे वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ा। लोग काफी देर तक जाम में फंसे रहे।
बीके अस्पताल में प्रदर्शन
आरसीएच एवं ठेके पर नियुक्त स्वास्थ्य कर्मचारियों की सेवाएं नियमित करने, वेतन विसंगति को दूर करने, कैशलेस सुविधा देने, ठेका प्रथा समाप्त करने एवं ठेके पर कार्यरत कर्मियों को न्यूनतम 8100 रुपए प्रतिमाह वेतन देने व समान काम व समान वेतन की नीति लागू करने की मांगों को लेकर बीके अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल रहे। कर्मचारी इमरजेंसी के बाहर विरोध प्रदर्शन करते रहे। इससे व्यवस्था बिगड़ती देख अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को इमरजेंसी के सामने से हटाया। अस्पताल कर्मचारी नेता आशा शर्मा व मीना कुमारी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया।
आज भी रहेगी हड़ताल
हरियाणा तालमेल कमेटी के नेता अमर सिंह यादव व वीरेंद्र डंगवाल ने कहा कि कर्मचारियों ने स्वे\\\'छा से दूसरे दिन भी हड़ताल में शामिल होकर रा\\\'य सरकार के खिलाफ आक्रोश प्रकट किया। उन्होंने कहा कि सरकार को कर्मचारियों के गुस्से को समझना चाहिए। मनमानी को छोड़कर कर्मचारी संगठनों की मांगों का समाधान करने की पहल करनी चाहिए।