पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दर्शकों की उमडऩे लगी भीड़

दर्शकों की उमडऩे लगी भीड़

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - फरीदाबाद
नगर निगम ऑडिटोरियम में रंग तरंग नाट्य महोत्सव में दर्शकों की भीड़ उमडऩे लगी है। दूसरे दिन ‘कुछ तुम कहो, कुछ हम कहो’ नाटक प्रस्तुत कर कलाकारों ने सभी को मंत्र-मुग्ध कर दिया। इसके पूर्व मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर के वाइस चेयरमैन विश्व दीपक त्रिखा ने दीप प्र\\\'\\\'वलन कर नाटक का शुभारंभ किया।
इसके बाद रंग वन कला मंच द्वारा गणेश वंदना की प्रस्तुति दी गई। क्लासिकल डांस की बेहतरीन कलाकार पुष्पा ने जब गणेश वंदना विधा के रूप में कथक का मंचन किया तो सभी लोग देख कर दंग रह गए। कथक डांस के माध्यम से उन्होंने गणेश की वंदना की। इसके बाद प्रियंका द्वारा मम्मी जी मुझे मत मारो गीत की प्रस्तुति हुई। चार साल की छोटी ब\\\'ची प्रियंका ने जब गीत की प्रस्तुति दी तो सभी की आंखें नम हो गई। प्रियंका ने रा\\\'य व राष्ट्रीय स्तर पर अपने गायन का परिचय दिया है। गीत के माध्यम से प्रियंका ने कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुप्रथा पर करारा कटाक्ष किया है। इसके बाद ‘कुछ तुम कहो कुछ हम कहो’ नाटक की प्रस्तुति हुई। फरीदाबाद स्थित आर्ट बराजा ग्रुप के बैनर तले हुए इस नाटक के माध्यम से सामाजिक पहलुओं को हास्य-व्यंग्य के माध्यम से दर्शाया गया।
ललित जोशी के निर्देशन में प्रस्तुत इस नाटक में सीनियर सिटीजन के बारे में दिखाया गया है। नाटक में दो बुजुर्ग लोगों पर आधारित है। जो कि अकेले हैं लेकिन किसी का साथ चाहते हैं। वह चाहते हैं कि कोई हो जिसके साथ वह बात कर सकें। अपनी भावनाओं को बांट सकें। राधा और किशन की भावनाओं ने उनके डॉक्टर भट्ट को उलझा दिया है। क्योंकि उनका एक पेशेंट कहता है कि उनका दिल कभी-कभी काम करना बंद कर देता है और दूसरा कहता है कि उसका कान कभी-कभी सुनना बंद कर देता है और दिमाग हवा में झूलता रहता है। लेकिन डॉक्टर की जांच और मेडिकल रिपोर्ट के बाद ऐसा कुछ भी सामने नहीं आया।
राधा व किशन अपनी इन भावनाओं के कारण अपने ब\\\'चों के लिए परेशानी का सबब बन रहे थे। इसके चलते वह अपने ब\\\'चों से छुप-छुप कर मिलते थे। ब\\\'चों के इस व्यवहार के कारण राधा और किशन ने निर्णय लिया कि वह अपने ब\\\'चों को झूठ बोलेंगे कि राधा किशन के ब\\\'चे की मांग बनने वाली है। इस बात को सुनकर ब\\\'चों ने सामाजिक अपमान से बचने के लिए दोनों की शादी करवा दी और शादी के बाद राधा और किशन ने अपने ब\\\'चों को बताया कि जो भी उन्हें कहा था वह झूठ था और वह केवल एक दूसरे का साथ जीवन भर के लिए चाहते थे। पूरी कहानी में कलाकारों ने रंग भरने का काम बेहतर तरीके से किया है। इस मौके पर एस्ट्रॉन एजुकेशन सोसाइटी के संस्थापक एसपी फोगाट, बृज नट मंडली के प्रधान ब्रज मोहन व रंग वन कला मंच के चेयरमैन आनंद सिंह भाटी मौजूद थे।