- Hindi News
- दूसरे टेस्ट में सफल हुए खिलाडिय़ों की लिस्ट जारी
दूसरे टेस्ट में सफल हुए खिलाडिय़ों की लिस्ट जारी
ञ्चदोनों ब्लॉकों को मिलाकर 206 खिलाडिय़ों ने तीसरे व निर्णायक चरण के लिए क्वालीफाई किया है
ञ्चइसमें फरीदाबाद ब्लॉक के 61, जबकि बल्लभगढ़ ब्लॉक के 145 खिलाडिय़ों का चयन किया गया है
भास्कर न्यूज - फरीदाबाद
प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों और खेल को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना स्पैट ((स्पोट्र्स एंड फिजीकल एप्टीट्यूड टेस्ट)) के तीसरे चरण को कराने के लिए जिला खेल विभाग ने कमर कस ली है।
दूसरे चरण का टेस्ट पास करने वाले खिलाडिय़ों को लिस्ट जारी कर दी है। तीसरे चरण के लिए फरीदाबाद की तुलना में बल्लभगढ़ ब्लॉक के \\\'यादा खिलाडिय़ों ने क्वालीफाई किया है। दोनों ब्लॉकों को मिलाकर 206 खिलाडिय़ों ने तीसरे व निर्णायक चरण के लिए क्वालीफाई किया है। इसमें फरीदाबाद ब्लॉक के 61, जबकि बल्लभगढ़ ब्लॉक के 145 खिलाडिय़ों का चयन किया गया है। निष्पक्ष टेस्ट कराने के लिए खेल विभाग ने इस बार अंतिम चरण के टेस्ट को जोन वाइज कराने का निर्णय लिया है। कई बार देखने में आया है कि कोच अपने खिलाडिय़ों को स्कॉलरशिप दिलाने के लिए अन्य खिलाडिय़ों के साथ पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाते हैं, जिससे योग्य और प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों को स्कॉलरशिप नहीं मिल पाती है। प्रतिभाएं समाज के सामने नहीं आ पाती हैं। इसके अलावा अन्य जिलों के कोच आकर खिलाडिय़ों का टेस्ट लेंगे। खेल विभाग के अनुसार गुडग़ांव जोन के स्पैट जिले के सेक्टर-12 खेल परिसर में होने की उम्मीद है। जिला खेल अधिकारी सत्य प्रकाश राणा ने बताया कि तीसरे चरण का स्पैट टेस्ट 28 जनवरी से 10 फरवरी तक कराए जाएंगे। खिलाडिय़ों के साथ पक्षपात न हो इसके लिए खेल विभाग ने जोन वाइज टेस्ट कराने का निर्णय लिया है। गुडग़ांव जोन के अंतर्गत आने वाले जिलों गुडग़ांव व फरीदाबाद के अलावा पलवल, नूहं, महेन्द्रगढ़ और रेवाड़ी के क्वालीफाई खिलाडिय़ों का टेस्ट लिया जाएगा। राणा ने बताया कि इस बार से खिलाड़ी उन्हीं खेलों को चुन सकते हैं, जिनके कोच विभाग के पास उपलब्ध होंगे।