पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राष्ट्रीय मतदाता दिवस की तैयारियों को लेकर डीसी ने दिए निर्देश

राष्ट्रीय मतदाता दिवस की तैयारियों को लेकर डीसी ने दिए निर्देश

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - फरीदाबाद
राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को निगम सभागार में मनाए जाने के संबंध में सभी आवश्यक तैयारियां संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करें। यह निर्देश डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकार बलराज सिंह ने अपने कार्यालय में आयोजित बैठक में अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा, भारतवर्ष में लोकतंत्र शासन प्रणाली है। इसका मुख्य आधार मतदाता है तथा एक जिम्मेदार, मजबूत तथा जागरूक शासन प्रणाली के लिए आम जनता का मतदाता के संबंध में जागरूक होना आवश्यक है। डीसी ने कहा सभी निर्वाचक पंजीयन व सहायक पंजीयन अधिकारी अपने संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में भी विभिन्न सहयोगी विभागों, स्कूल व कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मजबूत लोकतंत्र सबकी भागीदारी, चुनाव प्रक्रिया तथा प्रजातंत्र में मतदाता का दायित्व विषय पर नारे लगवाते हुए विभिन्न पूर्व निर्धारित स्थानों व मतदान केंद्रों पर जनजागरूकता रैलियों का आयोजन करें।
शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी इस बारे में प्रचार-प्रसार कर लोगों को मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए जागरूक किया जाए। इस मौके पर एडीसी डॉ. गरिमा मित्तल, एसडीएम फरीदाबाद धर्मेंद्र सिंह, एसडीएम जितेंद्र दहिया, सीटीएम
मनीषा शर्मा, डीआरओ पीडी शर्मा, चुनाव तहसीलदार प्रह्लाद सिंह, डीडीपीओ नरेश कुमार पंकज सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।