पुलिस से मारपीट में चालक गिरफ्तार
पलवल - एक सिपाही से मारपीट करने के आरोप में सदर पुलिस ने चालक व परिचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। हेडकांस्टेबल वीरेंद सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वे तथा ईएचसी रामदिया, सिपाही भूपेंद्र, चालक अनिल कुमार के साथ धतीर टी प्वाइंट नाके पर थे। इसी दौरानदुधौला की ओर से चालक ट्राले को लापरवाही पूर्वक चलाते आया। > १५
उसे हेडकांस्टेबल वीरेंद्र ने रुकने का इशारा किया तो चालक ने नाके से करीब 20 कदम आगे जाकर ट्राला रोका। पुलिस कर्मचारी गाड़ी के पास गए और चालक व परिचालक को काबू करना चाहा। इसी दौरान कंडक्टर साइड में बैठे व्यक्ति ने ट्राला से डंडा निकालकर सिपाही भूपेंद्र को मारा। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पूछने पर आरोपी चालक ने अपना नाम नूंह स्थित कैराका निवासी शाकिर व परिचालक ने जुनेद नाम बताया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।