पीएनबी शाखा अलावलपुर चौक पर शिफ्ट
भास्कर न्यूज - पलवल
शहर के रसूलपुर चौक स्थित पीएनबी शाखा शिफ्ट हो गई है। अब यह अलावलपुर चौक स्थित बिल्डिंग में खुल गई है। नई शाखा का पीएनबी दिल्ली के फील्ड जरनल मैनेजर एसआर शर्मा ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा, पीएनबी की शाखा पलवल में 1944 में खोली गई थी। उस दौरान पलवल में पीएनबी पहला बैंक था। शिफ्ट हुई पलवल शाखा में अब लोगों को 24 घंटे की सुविधा मिल सकेगी। शाखा के साथ खोले गए एटीएम में अब लोग 24 घंटे अपनी पास बुक को स्वयं प्रिंट कर सकेंगे। 30 हजार रुपए तक कैश एकाउंट में जमा करा सकते हैं। इससे यह फायदा होगा अगर पूरे भारत में किसी का एकाउंट पीएनबी में है तो वह जैसे मशीन के माध्यम से कैश जमा कराएगा उसके एकाउंट में कैश जमा हो जाएगा। इस मौके पर दिल्ली साउथ के सर्कल हेड एलके मल्होत्रा, चीफ मैनेजर एससी शर्मा, अनिल मंगला, जगदीश मुखी, एनके शर्मा, सत्य विजय अग्रवाल, बलवंत जैन, मनीष कालड़ा, अशोक धींगड़ा, नेमचंद शर्मा आदि मौजूद थे।