पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हड़ताल के दूसरे दिन भी दफ्तर रहे सूने

हड़ताल के दूसरे दिन भी दफ्तर रहे सूने

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पलवल
हरियाणा कर्मचारी तालमेल कमेटी के तत्वावधान में चल रही 72 घंटे की हड़ताल के दूसरे दिन बुधवार को भी विभिन्न विभागों के सरकारी कर्मचारी हड़ताल पर रहे। बिजली, स्वास्थ्य, जनस्वास्थ्य, सिंचाई, आईटीआई, वन विभाग, हुडा, नगरपालिका, पशुपालन, रोडवेज, मार्केट कमेटी, टूरि\\\'म, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर, बीज विकास निगम आदि विभागों के कर्मचारी दफ्तरों में नहीं पहुंचे। इससे आफिस सुनसान पड़े रहे। ऐसे में जो लोग अपने काम से दफ्तरों में पहुंचे उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ा। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेश ऑडिटर श्रीपाल भाटी और जिलाध्यक्ष रमेशचंद ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि वह हड़ताल को कमजोर करने के लिए चलाए जा रहे दमनचक्र को बंद करे। इसके अलावा तालमेल कमेटी से बातचीत कर प्रदेश के कर्मचारियों की मांगों का समाधान करें अन्यथा प्रदेश के कर्मचारी आरपार की लड़ाई के लिए मजबूर होंगे। श्रीपाल भाटी व रमेशचंद ने आरोप लगाया कि सरकार की आउटसोर्सिंग व ठेका प्रथा की नीति के कारण सभी सरकारी विभागों की सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। इस मौके पर बनवारीलाल, दरियाव सिंह, देवीसिंह सहजवार, हनुमान पाठक, गुरुदत्त, योगेश शर्मा, चंदीलाल, किरण रावत सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी मौजूद थे।