पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गिरफ्तारी को लेकर पुलिस कमिश्नर दफ्तर पर प्रदर्शन

गिरफ्तारी को लेकर पुलिस कमिश्नर दफ्तर पर प्रदर्शन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - फरीदाबाद
संजय एंकलेव, पर्वतीय कालोनी सारन थाने के अंतर्गत नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर भगा ले जाने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने गुरुवार को सेक्टर-21सी स्थित पुलिस कमिश्नर कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की सूचना मिलने पर इनेलो जिलाध्यक्ष नगेन्द्र भड़ाना मौके पर पहुंचे और परिजनों के साथ पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की। सीपी से मिलने पर नगेंद्र भड़ाना ने आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। नगेन्द्र भड़ाना व पीडि़तों की मांग पर पुलिस कमिश्नर एएस चावला ने सारन थाना प्रभारी को फोन कर तुरंत आरोपियों को गिरफ्तार करने के आदेश दिए।
नगेन्द्र भड़ाना ने पुलिस कमिश्नर को बताया कि शहर में इन दिनों लूटपाट, चोरी-डकैती, चेन स्नैचिंग,महिलाओं के प्रति अपराध व हत्या के ग्राफ में काफी बढ़ोतरी हुई है। एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में भी काफी क्राइम बढ़ गया है। इस इलाके में जगह-जगह कैसिनो खुले हुए हैं और हर दूसरी गली में अवैध शराब की बिक्री हो रही है। ब\\\'चे इन कैसिनो में जाकर जुआ खेलते हैं तथा इसके लिए अपनी मां व बहनों के गहने भी चुरा लेते हैं। इससे इन ब\\\'चों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह में नाबालिग लड़की के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, कैसिनो, अवैध शराब की बिक्री बंद नहीं हुई तो इनेलो पार्टी आम जनता के साथ मिलकर सड़क पर उतरकर धरना प्रदर्शन शुरू कर देगी। इस अवसर पर पूर्व पार्षद गजेंद्र पाल, ठा. सुरेन्द्र सिंह, निजाम अहमद, शहीद सरपंच, शराफत अली, इस्लाम मलिक, इस्लामुद्दीन, शमीम अहमद, सिकंदर, नवीन खान, भूरा खान, शमद खान, लियाकत, शहंशाह खान, करामत अली, हबीब खान, चांद मोहम्मद आदि उपस्थित थे।
नसरूद्दीन, अपूर्व अली, जलालुद्दीन खान, नवाब खान, शकील खान, पप्पू सिंह, कमल सिंह, सकीला बेगम, शमा, समीना, बानो व जरीना सहित अनेक लोग उपस्थित थे।