पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अरावली में अवैध निर्माण का विरोध

अरावली में अवैध निर्माण का विरोध

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - फरीदाबाद
अरावली पहाड़ के प्रतिबंधित इलाके में अवैध निर्माण, पेड़ों की तस्करी, पत्थर चोरी को लेकर अरावली वन्य जीवन बचाओ संघर्ष समिति के सदस्यों ने गुरुवार को वन विभाग के दफ्तर के सामने प्रदर्शन किया। सदस्यों का आरोप है कि अधिकारियों की मिलीभगत से अरावली पहाड़ में जमकर गोलमाल हो रहा है। इससे सुप्रीम कोर्ट के आदेश की सरेआम ध\\\'िजयां उड़ाई जा रही हैं।
मौके पर वन अधिकारी भूपसिंह यादव ने ज्ञापन लिया और मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व समिति के अध्यक्ष मनमोहन बिधुड़ी ने किया। समिति के अध्यक्ष मनमोहन व उपाध्यक्ष संजय सिंह सहित सभी सदस्यों ने जिला वन अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि अरावली प्रतिबंधित वन क्षेत्र में बड़े पैमाने पर भू माफिया द्वारा प्लॉटिंग के लिए हरे-भरे पेड़ों को काट कर अवैध निर्माण किया जा रहा है। यहां प्रॉपर्टी डीलरों के कार्यालयों व अवैध चारदीवारियों का निर्माण हो रहा है। इतना ही नहीं, बड़ी संख्या में पत्थर तोड़े जा रहे हैं तथा अवैध प्लॉटिंग के लिए रोड नेटवर्क बनाने के लिए रास्ते भी बनाए जा रहे हैं। संघर्ष समिति के सदस्यों ने जिला वन अधिकारी को बताया कि निर्माण व हरे-भरे पेड़ों को काटने का कार्य जिला प्रशासन या किसी अन्य समकक्ष एजेंसी से बगैर अनुमति लेकर किए जा रहे हैं। यहां सरेआम सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवमानना की जा रही है। प्रदर्शन में संजय सिंह, सुनील बिधुड़ी, रविन्द्र सिंह, पवन अरोड़ा, ललित मंगला, अनिल सिंह, नरेश कुमार, कर्ण देशवाल, बृजमोहन शर्मा, राकेश चौहान, संजय एडवोकेट, महेश अनखीर, जयवीर, अशोक अत्री, मंदीप बिधूड़ी, सोविन्द्र, बिजेन्द्र सिंह, इकबाल खान, राजेन्द्र कुमार,अशोक बिधूड़ी, राजन, रहमान खान व संजीव गर्ग सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे ।