मारपीट कर किया घायल
भास्कर न्यूज - फरीदाबाद
मारपीट कर घायल करने के आरोप में सूरजकुंड थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
ओम कुमार निवासी गांव मेवला महाराजपुर ने सूरजकुंड थाने में दी शिकायत में बताया कि 16 जनवरी को राजू, हरेन्द, अक्षय, प्रिंस, पुनीत, पवन निवासी मेवला महाराजपुर ने उसके बेटों के साथ मारपीट की और धमकी दी।