पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांस्कृतिक कार्यक्रमों की ब\"ाों ने की रिहर्सल

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की ब\"ाों ने की रिहर्सल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बल्लभगढ़
गणतंत्र दिवस पर प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का गुरुवार को बल्लभगढ़ स्थित गांधी भवन और दशहरा मैदान में स्कूली ब\\\"ाों ने रिहर्सल की। करीब आधा दर्जन स्कूलों के विद्यार्थियों ने प्रशासनिक व शिक्षा विभाग के अफसरों की मौजूदगी में सांस्कृतिक गतिविधियों का पूर्वाभ्यास किया।
डंबल व लेजियम के साथ कई स्कूलों के विद्यार्थियों ने पीटी का पूर्वाभ्यास किया। सुबह 9 से शुरू हुआ अभ्यास दोपहर करीब 12 बजे तक चला। सांस्कृतिक गतिविधियों के तहत देश भक्ति गीतों पर ब\\\'चों ने सामूहिक नृत्य किया। लेजियम की झंकार व डंबल की आवाज से पूरा परिसर गूंज उठा। पूर्वाभ्यास का एसडीएम जितेंद्र दहिया ने निरीक्षण किया। उन्होंने ब\\\'चों के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन में और अधिक निखार लाने के लिए और मेहनत की जरूरत है। दशहरा मैदान में होने वाले गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों की 24 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल होगी। उधर, फरीदाबाद खेल परिसर में भी रिहर्सल चल रही है। गुरुवार सुबह भी विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी रिहर्सल करने खेल परिसर पहुंचे।
इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, परेड व पीटी शो में शामिल विद्यार्थियों, एनसीसी जवानों, पुलिस और होम गार्ड के जवानों ने पूर्वाभ्यास किया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास किया। एडीसी डॉ. गरिमा मित्तल ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर विभिन्न सरकारी विभागों की विकासात्मक उपलब्धियों पर आधारित झांकियां भी प्रदर्शित की जाएगी। गणतंत्र दिवस पर जिले के स्वतंत्रता सेनानियों व उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।