पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - फरीदाबाद
नेताजी सुभाष चंद बोस की 117वीं जयंती गुरुवार को मनाई गई। इस मौके पर कई जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोगों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। नया गांव में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता इनेलो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह तेवतिया ने की। उन्होंने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि भारत की आजादी में नेताजी का अमूल्य योगदान है। नेता जी ने आजाद हिंद फौज का गठन कर देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी। नेताजी ने लोगों से आह्वान किया था कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा। यह बात सच साबित हुई और आजादी की लड़ाई के बाद देश आजाद हुआ। इस मौके पर विश्वजीत सिंह, सत्यजीत, दलजीत सिंह तेवतिया, ललित अत्री, पंडित हरप्रसाद, मधुबाला, सविता, कविता, धर्मेंद्र सारंग, संदीप सारंग, राजबीर तेवतिया आदि मौजूद थे।
विचार गोष्ठी आयोजित: शहीद भगत सिंह ब्रिगेड द्वारा एनएच-3 स्थित शहीद भगत सिंह कॉलेज में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पौत्र एवं ऑल इंडिया शहीद भगत सिंह ब्रिगेड के अध्यक्ष यादवेंद्र सिंह संधू ने की। इस दौरान संधू ने विद्यार्थियों को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन से अवगत कराया। उन्होंने कहा भारत की आजादी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बलिदान व त्याग की वजह से मिली है। जिन्होंने आजाद हिंद फौज का गठन किया। इससे भयभीत होकर अंग्रेज भारत छोड़ गए। उन्होंने कहा, जय हिंद का नारा सुभाष चंद्र बोस ने दिया था। ब्रिगेड के सदस्य मोहम्मद शरीफ ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने जिस आजादी की कल्पना की थी। सही मायने में वह आज भी हमें नहीं मिली है। आज हर नौजवान को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तरह अपने देश हित के लिए अग्रसर रहना चाहिए। इस मौके पर बिमलेश गुप्ता, चरणजीत सिंह,जावेद कुरैशी, विपिन झा, शीतला प्रसाद, आरके जैन आदि मौजूद थे।