- Hindi News
- गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर सेक्टर 12 खेल परिसर में रिहर्सल
गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर सेक्टर-12 खेल परिसर में रिहर्सल
भास्कर न्यूज - फरीदाबाद
गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में रिहर्सल गुरुवार को डीसी बलराज सिंह के मार्गदर्शन में खेल परिसर में हुई। डीसी ने बताया कि समारोह में हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप शर्मा बतौर मुख्य अतिथि पधार कर ध्वजारोहण करेंगे। समारोह में परेड, सामूहिक पीटी प्रदर्शन व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रदर्शन के अलावा हरियाणा प्रदेश व केंद्र सरकार के अनूठे विकास की झलक को प्रदर्शित करते हुए लगभग दो दर्जन झांकियां भी निकाली जाएंगी।
परेड में पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी आर्मी एवं नेवल की सीनियर व जूनियर गल्र्स-ब्वायज की टुकडिय़ां, स्काउट्स गल्र्स गाइड्स व स्वतंत्रता के प्रहरी की टुकड़ी को मिलाकर लगभग 10 टुकडिय़ां भाग लेंगी।
सामूहिक पीटी प्रदर्शन में जिले के 25 स्कूलों से लगभग दो हजार छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। देशभक्ति की भावना से छह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ब\\\'चों द्वारा प्रदर्शित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा, सभी कार्यक्रमों की रिहर्सल खेल परिसर में एडीसी डॉ. गरिमा मित्तल व नगराधीश मनीषा शर्मा उपस्थिति में हुई। 24 जनवरी को इन सभी कार्यक्रमों की फाइनल एवं फुलड्रेस रिहर्सल कराई जाएगी।