एडीसी ने विकास कार्यों का लिया जायजा
भास्कर न्यूज - फरीदाबाद
एडीसी डॉ. गरिमा मित्तल ने तिगांव, लहंडोला व भैंसरावली में विभिन्न योजनाओं के तहत हो रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान तिगांव में स्वास्थ्य विभाग की आयुष योजना के तहत 12 लाख रुपए की लागत से बनने वाली पीएचसी का निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों को पीएचसी तक पहुंचने वाले प्रमुख रास्ते को ही बनवाने के आदेश दिए। गांव में तीन पोंड सिस्टम का तालाब बनवाने के लिए भी कहा। उन्होंने गांव भैंसरावली के बारात घर में ओल्ड ऐज होम बनवाने के अलावा डी- प्लान के तहत पक्की सड़क बनवाने बारे अधिकारियों को निर्देश दिए। एडीसी ने गांव के ब\\\'चों एवं युवाओं को आत्मनिर्भर बनने, महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक होकर स्वावलंबी बनने, बुजुर्गों को विकास योजनाओं का व्यक्तिगत अनुभव के आधार पर उनकी समीक्षा करने व समय-समय पर इनसे जुड़ी जनसमस्याओं के बारे में जिला प्रशासन को अवगत कराया। उन्होंने ब\\\'चों को बेहतर शिक्षा देकर उनका उ\\\'जवल भविष्य बनाने के लिए जागरूक भी किया। उन्होंने कहा, डीसी बलराज सिंह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन के सभी संबंधित विभागों द्वारा अनेक प्रकार की जन कल्याणकारी योजना चलाई जा रही हैं। इस मौके पर डॉ. गरिमा मित्तल के साथ पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता एफसी बत्रा, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण की परियोजना अधिकारी सुजाता धर व निर्मल भारत अभियान ((संपूर्ण स्व\\\'छता अभियान)) के जिला समन्वयक उपेंद्र सिंह सहित अन्य कई संबंधित अधिकारी मौजूद थे।