पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंफरीदाबाद। हरियाणा कर्मचारी तालमेल कमेटी के आह्वान पर 21 जनवरी से शुरू हुई 72 घंटे की हड़ताल गुरुवार को भी जारी रही। हड़ताल के अंतिम दिन कमेटी के बैनर तले हजारों कर्मचारियों ने नगर निगम कार्यालय पर एकत्रित होकर बीके चौक से लेकर एनएच-1 मार्केट, एनएच-2 मार्केट में जुलूस निकाला। सरकार विरोधी नारेबाजी की। लगभग दो घंटे तक चले कर्मचारियों के इस विरोध प्रदर्शनों में कर्मचारी नेताओं ने प्रदेश में फैल रही इस अराजकता के लिए मुख्यमंत्री को दोषी ठहराया और लोगों से माफी मांगी। वहीं जिला प्रशासन ने कहा कि तीन दिवसीय हड़ताल शहर में बेअसर रही।
प्रशासन ने कहा, कोई असर नहीं पड़ा
प्रशासन के अनुसार चक्का जाम और हड़ताल के दौरान जिला के सभी लोगों को सभी मूलभूत सुविधाएं नियमित तौर पर उपलब्ध कराने में पूर्णत: सफलता मिली है। डीसी बलराज सिंह ने कहा, आंकड़ों के अनुसार बंद की अवधि के दौरान शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में औद्योगिक, घरेलू व कृषि से संबंधित बिजली और जल आपूॢत सामान्य दिनों की तरह ही दी गई है। उन्होंने कहा कि जिले में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने व कानून एवं व्यवस्था की स्थिति को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से उन्होंने 12 क्षेत्रों में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए। जिले में किसी भी अप्रिय घटना इस हड़ताल के दौरान होने ही नहीं दी गई है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.