पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हड़ताल के अंतिम दिन गरजे कर्मचारी, जुलूस निकाला

हड़ताल के अंतिम दिन गरजे कर्मचारी, जुलूस निकाला

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पलवल
हरियाणा कर्मचारी तालमेल कमेटी के आह्वान पर 72 घंटे की रा\\\'यव्यापी हड़ताल के तीसरे दिन सभी विभागों के कर्मचारियों ने जुलूस निकाल कर एकजुटता का प्रदर्शन किया। जुलूस का नेतृत्व सर्व कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रमेशचंद ने किया। जुलूस न्यू कॉलोनी स्थित श्रद्धानंद पार्क से शुरू होकर आगरा चौक, न्यू सोहना रोड, पुराना सोहना रोड, मीनार गेट, रेलवे रोड होता हुआ बस स्टैंड पर पहुंचा। वहां पुलिस ने बस स्टैंड पर ही कर्मचारियों को रोक दिया। विभिन्न विभागों के कर्मचारी आगरा चौक पर एकत्र होकर जुलूस में शामिल हुए। विरोध प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए। हड़ताली कर्मचारियों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रमेश चंद, सुभाष शर्मा, ताराचंद, राजवती, जिले सिंह ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों के साथ दमनकारी नीति अपना रही है। हड़ताल करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ प्रदेश में जगह-जगह मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। कर्मचारी अपने हक की लड़ाई लड़ रहा है। जबकि सरकार उन पर मुकदमे दर्ज कर रही है। हरियाणा के कर्मचारियों को पंजाब और केंद्र के समान तो वेतनमान दूर यूपी, बिहार जैसे रा\\\'यों से भी कम ग्रेड पे ओर भत्ते मिल रहे हैं। क\\\'चे कर्मचारियों को बार-बार आश्वासन देने के बावजूद रेगुलाइजेशन की नीति नहीं बनी। कैश लेस मेडिकल सुविधा आज तक लागू नहीं की। सबसे \\\'यादा जोखिम भरा कार्य होने के बावजूद बिजली कर्मियों को जोखिम भत्ता नहीं दिया गया। इस मौके पर केंद्रीय कमेटी के नेता अशोक सिंगला, हनुमान पाठक, पलवल इकाई के प्रधान राजेश शर्मा, धर्मचंद, जितेंद्र तेवतिया, हेमंत शर्मा, सरबजीत, रतनसिंह, सतीश कुमार, वीरसिंह, मनोज कुमार, प्रीतिपाल, रविदत्त, राजकुमार डागर, देवीसिंह बेचैन, बनवारीलाल, दिवाकर, प्रताप सिंह, सुरेश कुमार, किशनचंद छाबड़ा, योगेश शर्मा, अनिल कुमार सहित काफी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे।