पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गणतंत्र दिवस : आज फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल

गणतंत्र दिवस : आज फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पलवल
गणतंत्र दिवस समारोह की शुक्रवार को फाइनल रिहर्सल फुल ड्रेस में होगी। गुरुवार को नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों व परेड की रिहर्सल एडीसी दिनेश कुमार यादव व एसडीएम जगनिवास की देखरेख में हुई। स्कूली छात्रों ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
हरियाणा पुलिस, होम गार्ड, एनसीसी सीनियर व जूनियर वर्ग, स्काउट गाइड, स्काउट गल्र्स गाइड, प्रजातंत्र के प्रहरी तथा बैंड वादकों की तरफ से शानदार मार्च पास्ट किया गया।