पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सशक्त और समृद्धशाली देश के निर्माण में एक योगदान हमारा भी

सशक्त और समृद्धशाली देश के निर्माण में एक योगदान हमारा भी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद - गणतंत्र दिवस के अवसर पर पीयूष ग्रुप के प्रबंध निदेशक अनिल गोयल ने अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि हमें गर्व है कि विश्व के सबसे बड़े गणतंत्र का अभिन्न हिस्सा होने का और साथ ही अपनी व्यापारिक क्षमताओं और संकल्पों पर। आज से एक दशक पहले हमने पीयूष ग्रुप का सफर शुरू किया। लक्ष्य था रियल स्टेट के क्षेत्र में उत्कृष्ट गुणवत्तापरक तथा भविष्य के अनुकूल भवन निर्माण करके अपने निवेशकों और देश को सशक्त समृद्ध और खुशहाल बनाना। अपने इसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए हम 2014 में अपने ग्राहकों के लिए दो प्रोजेक्टों का शुभारंभ कर रहे हैं। पहला प्रोजेक्ट है भिवाड़ी में पीयूष ईको विलेज। 1, 2 और 3 बीएचके वाला हमारा यह प्रोजेक्ट पर्यावरण को सुरक्षित व हरे-भरे रखने के साथ सबका हो घर अपना के हमारे संकल्प को समर्पित है।
शानदार लोकेशन पर स्थित इस अफोर्डेबल प्रोजेक्ट में हमने कोई समझौता नहीं किया है और सभी प्रकार की आधुनिक सुविधाएं प्रदान की। हमारा दूसरा प्रोजेक्ट है पीयूष एपीटोम जो पलवल में सोहना-पलवल रोड पर स्थित है। यह प्रोजेक्ट भी ग्राहकों की जेब पर बोझ नहीं डालेगा और वाजिब कीमत में उनकी पहुंच में उपलब्ध होगा। हर नवीन सुख सुविधाओं से सुस\\\'िजत यह लो राइज प्रोजेक्ट यहां के निवासियों को जीवन जीने का एक अनोखा अंदाज सिखाएगा।