26 जनवरी को स्कूल का शुभारंभ
फरीदाबाद - भूपानी स्थित सतयुग दर्शन कैंपस में समभाव-समदृष्टि स्कूल का शुभारंभ 26 जनवरी को होगा। इसकी तैयारियों को मूर्तरूप दिया जा रहा है। इसमें बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इसका संचालन सतयुग दर्शन ट्रस्ट करेगा। रविवार को कार्यक्रम का शुभारंभ ट्रस्ट के मार्गदर्शक सतवस्तु के कुदरती ग्रंथ की सवारी शोभा यात्रा से होगी। इसके पश्चात गदे के यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। 100 कलाकार संगीत का वादन करेंगे। विभिन्न प्रांतों के लोक नृत्य की प्रस्तुति की जाएगी। आने वाले श्रद्धालुओं को पश्चिम बंगाल की छऊ, पुंग चोलम, ओडिशा का ओडिशी, दक्षिण भारत से कत्थक कली और हरियाणी डांस की प्रस्तुति की जाएगी।