पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक लाख से अधिक श्रमिकों को होगा फायदा

एक लाख से अधिक श्रमिकों को होगा फायदा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - फरीदाबाद
जिले के विभिन्न स्तर के संगठित क्षेत्र के करीब 1 लाख से अधिक श्रमिकों को एक हजार रुपए पेंशन मिलेगी। बड़ी संख्या में ऐसे हैं जिनकी पेंशन 500 सौ रुपए से भी कम बनती है। इस घोषणा के बाद अब ऐसे श्रमिक इस कैटेगरी में आ गए हैं। इनकी सेवानिवृत्ति के बाद इन्हें यह राशि पेंशन के रूप में मिलेगी।
श्रम मंत्रालय द्वारा कम से कम एक हजार रुपए पेंशन की घोषणा का श्रमिक संगठनों ने स्वागत किया। तत्काल पेंशन पा रहे करीब 20 से 30 हजार श्रमिकों को यह लाभ मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही सभी श्रेणी
के कर्मचारियों के पेंशन रिव्यू की मांग की
गई है। जिससे सभी को फायदा हो सके। बढ़ती महंगाई के युग में पेंशन की राशि में बढ़ोतरी होनी चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है।
पेंशन रिव्यू के लिए श्रमिक संगठन मंत्रालय से गुहार लगाने की योजना तैयार कर रहे हैं। संगठित क्षेत्र में काम कर रहे श्रमिकों के पेंशन का रिव्यू नहीं हुआ है। श्रमिक संगठनों के अनुसार संगठित क्षेत्र में काम करे रहे श्रमिकों की संख्या 2 लाख 70 हजार है जबकि असंगठित क्षेत्र में 1 लाख 50 हजार है।