पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गणतंत्र दिवस: फुल ड्रेस रिहर्सल में हर कमी जांची

गणतंत्र दिवस: फुल ड्रेस रिहर्सल में हर कमी जांची

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद - सेक्टर-१२ स्थित खेल परिसर में फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। इस दौरान सभी उत्साहित नजर आ रहे थे। इसमें पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी आर्मी व नेवल की सीनियर व जूनियर गल्र्स-ब्वायज की टुकडिय़ां, स्काउट्स गल्र्स गाइड्स ने भाग लिया। गणतंत्र दिवस के इस परेड में विभिन्न विभागों से संबंधित १० टुकडिय़ां भाग ले रही है। सामूहिक पीटी का भी रिहर्सल किया गया। इस दौरान एक स्कूल के प्रतिभागी बिना ड्रेस पहने रिहर्सल में आ गए थे। उन्हें जमकर डांट पिलाई गई। फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान जिला प्रशासन के उ\\\"ााधिकारी भी मौजूद थे। इनकी निगरानी में फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। ताकि बाद में किसी तरह की त्रुटि न रह जाए। रविवार को हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ध्वाजारोहण करेंगे। इसके बाद स्कूली ब\\\"ाों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया जाएगा। इस दौरान भव्य झांकियां निकाली जाएगी। इसके माध्यम से हरियाणा में विकास की झलक गणतंत्र दिवस समारोह में देखने को मिलेगी।