- Hindi News
- जनता की भावनाओं से खिलवाड़ कर रहे सीएम : तंवर
जनता की भावनाओं से खिलवाड़ कर रहे सीएम : तंवर
पलवल - सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा जनता की भावनाओं से खिलवाड़ कर रहे हैं। जनता अब यह समझ चुकी है। यह बात पृथला विधानसभा क्षेत्र के हजकां नेता राकेश तंवर ने कही। वे शुक्रवार को मजदूरों व फैक्टरी कर्मचारियों को संबोधित कर रहे थे। कर्मियों ने तंवर को बताया कि सीएम ने गोहाना रैली में स्केल बढ़ोतरी की घोषणा की थी। लेकिन बढ़ा स्केल आज तक नहीं मिला है। इसीलिए उन्हें कंपनियों में टूल डाउन हड़ताल करनी पड़ी है। तंवर ने कर्मचारियों से कहा कि हिंसा किसी समस्या का हल नहीं होती। इसलिए सौहार्दपूर्वक अपनी मांगों को लेकर विरोध जताएं। उन्होंने कहा कि जल्द ही वे हजकां सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई को इस स्थिति से अवगत कराकर आप लोगों की समस्या हल कराने की कोशिश करेंगे।