पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुश्ती में कृष्ण और युधिष्ठिर ने जीते खिताब

कुश्ती में कृष्ण और युधिष्ठिर ने जीते खिताब

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पलवल
घोड़ी गांव में जिला अखाड़ा प्रतियोगिता खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से कराई गई। इसमें पहलवानों ने दांवपेंच दिखाकर पुरस्कार जीते। जिला कुमार प्रतियोगिता में कृष्ण ने 31 सौ रुपए, नरेश ने 11 रुपए का पुरस्कार जीता। जबकि जिला केसरी प्रतियोगिता में युधिष्ठिर ने 31 सौ और संदीप ने 21 सौ रुपए का पुरस्कार जीता। अंडर-16 में दुर्गापुर के गौरव ने पहला, खिल्लूका के दिलशाद ने दूसरा, 32 किलोग्राम में उटावड़ के अकील ने पहला, ललपुरा के फन्नेश ने दूसरा, 34 किलोग्राम में घोड़ी के अभिषेक ने पहला, सुमित ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि 36 किलोग्राम में खिजूरका के गुलशेर ने पहला, पलवल के कुलदीप ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 38 किलोग्राम में हथीन के इरशाद ने पहला, 40 किलोग्राम में उटावड़ के राहिल खान ने पहला, घोड़ी के अर्जुन ने दूसरा, 42 किलोग्राम में रूपड़ाका के साहिद ने पहला, घोड़ी के मोनू ने दूसरा, 45 किलोग्राम में घोड़ी के अंकुश ने पहला, खिजूरका के यायाहा खान ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
48 किलोग्राम में खिजूरका के फिदा हुसैन ने पहला, घोड़ी के अंकित ने दूसरा, 62 किलोग्राम में जराली के साजिद ने पहला, गहलब के गौरव ने दूसरा स्थान हासिल किया। 4 से 18 आयु वर्ग के 50 किलोग्राम भार वर्ग में सुनासिव ने पहला, वारिस ने दूसरा, 54 किलोग्राम में संजय ने पहला, आकाश ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 58 किलोग्राम में भीष्म ने पहला, रेशम खान ने दूसरा, 69 किलोग्राम भार वर्ग में मुबारिक ने पहला, अनिल ने दूसरा, 63 किलोग्राम भार वर्ग में देवेंद्र ने पहला, तालिम ने दूसरा, वरिष्ठ आयु वर्ग में रिजवान ने पहला, 54 किलोग्राम में हसन ने पहला, अमित ने दूसरा, 58 किलोग्राम में साहिद ने पहला, साजिद ने दूसरा, 63 किलोग्राम में अरशद ने पहला, जयप्रकाश ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 69 किलोग्राम में तैयब ने पहला, प्रीतम ने दूसरा, 76 किलोग्राम में ओमप्रकाश ने पहला, तसलीम ने दूसरा, 85 किलोग्राम में संदीप ने पहला, जवाहर ने दूसरा स्थान हासिल किया।