पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शॉपिंग मॉल में पार्किंग की जिद पर अड़े व्यापारी

शॉपिंग मॉल में पार्किंग की जिद पर अड़े व्यापारी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पलवल - हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल की शुक्रवार को एक बैठक हुई। इसमें व्यापारियों ने कहा कि जब तक मीनारगेट पर खुले शापिंग मॉल में पार्किंग की व्यवस्था नहीं की जाती तब तक मंडल प्रबंधकों का अनुरोध स्वीकार नहीं करेगा। बैठक सेठ चुन्नीलाल की धर्मशाला में हुई। इसकी अध्यक्षता संरक्षक भगवतप्रसाद गर्ग ने की। बैठक में कहा गया कि जब तक पार्किंग की व्यवस्था नहीं होती तब तक विरोध जारी रहेगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि शॉपिंग माल प्रबंधकों को रविवार बंद के साथ-साथ पार्किंग की व्यवस्था करने के बारे में कहा जाएगा। बैठक में प्रवीण गर्ग, सतीश सिंगला, दिनेश वर्मा, पदम जैन, ओमप्रकाश, राजू, आरसी दुआ आदि मौजूद थे। कुछ दिन पहले शॉपिंग मॉल के प्रबंधक व्यापार मंडल के प्रधान विनोद जैन के निवास पर पदाधिकारियों से इस मामले में मिले थे।