पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कंपनियों में तोडफ़ोड़ के आरोप में अज्ञात लोगों पर केस

कंपनियों में तोडफ़ोड़ के आरोप में अज्ञात लोगों पर केस

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पलवल - पृथला स्थित इंडस्ट्रियल एरिया की कंपनियों में शरारती तत्वों द्वारा तोडफ़ोड़ करने व कंपनी से सामान चोरी करने के आरोप में सदर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। इसके अलावा क्षेत्र में पुलिस को तैनात कर दिया गया है। फरीदाबाद निवासी विजय कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वे पलवल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के \\\'वाइंट सेक्रेटरी हैं। 23 जनवरी को कुछ शरारती तत्वों का समूह हाथों में लाठी, डंडा, सरिया लेकर शिवानी लॉक कंपनी में आए और वर्करों को काम करने से रोकते हुए कंपनी में तोडफ़ोड़ की। उसके बाद ये एसआईएसी कृष्णा कंपनी के अंदर घुसे और तोडफ़ोड़ की। साथ ही कुछ सामान भी ले गए। इसके बाद वमानी ओवरसीज में गए और वहां भी तोडफ़ोड़ की। उसके बाद ऑटो कंपनी में काम बंद कराकर वर्करों के साथ मारपीट की। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।